Categories ज्योतिष

वास्तु शास्त्र: ये 5 चीजें खुले में न रखें, नहीं तो आ सकती हैं परेशानियाँ

वास्तु शास्त्र: अगर आप घर में अच्छे तरीके से सुख-शांति का ध्यान रखते है तो घर में सुख-शांति बानी रहती है। यह आपके करियर और व्यापार में भी सफलता लाता है। घर की आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है, अगर आप वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हैं। वास्तुशास्त्रियों का कहना है कि लोगों को वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि उन्हें किसी भी समस्या से बचाव मिल सके।

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु सिद्धांतों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इन दिशानिर्देशों का अनदेखा करने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ कुछ चीजों को खुला न छोड़ने की चेतावनी देते हैं, क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा, बुध और शुक्र ग्रह कमजोर हो सकते हैं। आइए इसके के बारे में और अधिक जानते हैं।

इन 5 चीजों को खुली न रखे। 

  • किताबें 

Vastu Tips के अनुसार किताबों का संबंध बुध ग्रह से होता है। यहां बुध ग्रह मन, बुद्धि और वाणी के कारक माने जाते हैं। इसलिए किताबें खोलकर रखने से बुध ग्रह की शक्ति कम हो सकती है और उसका प्रभाव खराब हो सकता है। 

इसलिए हमें हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी पढ़ाई करते समय किताबें को खुली छोड़कर नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और बुध ग्रह की स्थिति मजबूत रहेगी।

  • नमक

ज्योतिषियों के अनुसार देखा जाये तो नमक और चंद्रमा के बीच एक रिश्ता होता है। और सोमवार के दिन नमक दान करने से कुंडली में चंद्रमा की शक्ति मजबूत होती है। इस उपाय से मानसिक तनाव कम होता है। हालांकि ध्यान दें कि नमक को कभी खोलकर न रखें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की शक्ति कम हो सकती है।

  • खाना

वास्तुविदों के मान्यतानुसार भोजन को कभी भी बिना सोचे-समझे तरीके से छोड़ना उचित नहीं होता। इससे माँ अन्नपूर्णा का अपमान होता है और घर में अन्न और धन की कमी हो सकती है। साथ ही खुले में खाना रखने से कीटाणुओं और मकोड़ों का भी खतरा बना रहता है।

इसे भी पढ़े – Namak Ke Upay: अपने घर के मुख्य गेट पर बांधें नमक की पोटली, वैवाहिक जीवन में आएगी सुधार

  • दूध

अगर हम बात करे दूध और दही की तो दूध और दही का दान करने से कुंडली में शुक्र और चंद्रमा मजबूत होता है। इसलिए ज्योतिष सोमवार और शुक्रवार के दिन दूध और दही दान करने की सलाह देते हैं। वहीं दूध और दही को खुला छोड़ने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

  • अलमारी  

अक्सर क्या होता हैं की लोग जल्दबाज़ी में कपडे या पैसे अलमारी से निकलते वक़्त अलमारी खुली ही छोड़ देते हैं। जो की नहीं करनी चाहिए। vastu shastra या फिर कहे की Vastu Tips में ऐसा न करने के लिए कहा गया हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अलमारी को खुला रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी खुश नहीं होती हैं। इससे घर की सुख-समृद्धि धीरे-धीरे कम होने लगती है।