Skip to content
Rajdhani News

Rajdhani News – Breaking News, Blogs & Updates in Hindi

  • Blog
  • Information
  • खेल
  • ज्योतिष
  • धर्म
  • लखनऊ
  • हेल्थ
  • Contact US
site mode button
emandi

E-mandi क्या है और किसान व व्यापारी कैसे प्राप्त कर सकते है लाभ?

Blog
January 24, 2022May 22, 2025Akash Kumar

emandi किसानों के लिए एक वरदान की तरह है। इससे किसानों को बहुत से लाभ आसानी से मिल जाते है। लेकिन बहुत से किसान है जिनको यूपी सरकार की इस खास योजना के बारे में नहीं पता है। 

जैसा की आप जानते है कि आज कल सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है। मौजूदा केंद्र सरकार भी डिजिट भारत की ओर ज्यादा जोर दे रही है। आम जान ने भी इस मुहीम को बहुत जोर दिया है। जिसका परिणाम ये हुआ कि भारत के ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने लगे है। फिर चाहे वो युवा हो, किसान हो या फिर बुजुर्ग। और मौजूदा यूपी सरकार ने किसानों के लिए जो सुविधा ऑफलाइन मौजूद थी उसे emandi के माध्यम से ऑनलाइन कर दिया है।

पहले किसान, व्यापारी और सरकार के बीच उचित संवाद स्थापित नहीं हो पाता था। जिसकी वजह से सबसे ज्यादा परेशानी देश के किसानों को होती थी। इसका सबसे ज्यादा फायदा बिचौलिए और घूसखोर अधिकारी उठाते थे। लेकिन emandi portal के आ जाने से किसान अपनी बात सीधा व्यापारी व सरकार तक पहुंचा सकता है। 

क्या है emandi 

emandi portal उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लांच किया गया है। इस पोर्टल के आ जाने से किसान और व्यापारियों दोनों को सुविधा हुई है।  ई-पोर्टल की मदत से उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसान व व्यापारी घर बैठे मंडी के रेट की जानकारी हासिल कर सकते है और भागदौड़ से बच सकते है। 

किसान इस पोर्टल के माध्यम से फसलों के भाव जान सकता है और निर्णय ले सकता है कि उसे किसे और कितने भाव में अपनी फसल को बेचना है। इसके साथ ही किसान को यदि सहायता चाहिए तो वो portal पर दिए गए contact number की मदद से सहायता प्राप्त कर सकता है और जरुरत पड़ने पर शिकायत भी दर्ज कर सकता है। 

emandi पर मिलने वाली सुविधाएं 

emandi पर किसानों और व्यापारियों के लिए 10 से ज्यादा सुविधा उपलब्ध है। जिनके नाम नीचे लिस्ट में दिए गए है।-

  1.  eMandi की कार्यविधि
  2. नए लाइसेंस भरने की विधि
  3. आवेदन फॉर्म भरने हेतु आवश्यक संलग्नक
  4. नए लाइसेंस हेतु आवेदन फॉर्म
  5. लाइसेंस वेरीफाई करें
  6. लाइसेंस विवरण
  7. लाइसेंस का नवीनीकरण
  8. नवीनीकरण प्रिंट
  9. DSC हेल्प फाइल
  10. गैर अधिसूचित कृषि उत्पादों के व्यापार हेतु पंजीकरण
  11. फीडबैक/शिकायत की स्थिति
  12. फीडबैक/शिकायत दर्ज करें

इनके नाम से आप जान सकते है कि Emandi Portal पर आपको कौन सी सुविधा मिलेगी। जब आप पोर्टल पर जा कर इसपर क्लिक करेंगे तो आपको उस सुविधा से जुडी हुई पूरी जानकारी मिल जाएगी। 

emandi पोर्टल पर प्रत्येक मण्डी का लागिन बना हुआ है, जिसमें मण्डी के सभी क्रिया-कलापों का विवरण रहता है।

ई-मण्डी डैसबोर्ड पर लाइसेंस आवेदन की स्थिति, लाइसेंस की स्थिति, व्यापारियों द्वारा काटे गये प्रपत्र-6, प्रपत्र-9 तथा गेटपास की स्थिति आप देख सकते है।

मण्डी समिति द्वारा लाइसेंस लिंक पर जाकर लाइसेंस हेतु प्राप्त आवेदन का अवलोकन कर ई-लाइसेंस दिये जाने की प्रक्रिया कर सकते हैं जो पूर्व से ही प्रयोग में आ चुकी हैं।

मण्डी समिति द्वारा प्रपत्र-6, प्रपत्र-9 लिंक पर जाकर व्यापारियों द्वारा काटे गये प्रपत्र-6, प्रपत्र-9 का अवलोकन कर सकते हैं तथा उसे प्रिन्ट करा सकते हैं।

eMandi पर मिलने वाली अन्य सुविधाएं

व्यापारी
  1. नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन
  2. पूर्व में रजिस्टर्ड है
  3. कंप्यूटरीकृत लाइसेंस नंबर प्राप्त करें
  4. नवीनीकरण
  5. साइन अप
E-mandi
  1. ईमंडी की अवधारणा
  2. ईमंडी की भूमिका
  3. ई मंडी के लाभ
अन्य सुविधाएं
  1. मंडी खोजें
  2. आवेदन की स्थिति
  3. फीडबैक या शिकायत दर्ज करें
  4. लाइसेंस खोजें
  5. लॉगिन करें
  6. संपर्क करें

मण्डी समिति व्यापारियों के स्टाक रजिस्टर तथा उनके भी प्रिन्ट प्राप्त कर सकते हैं इसके साथ ही मण्डी समिति द्वारा प्रत्येक जिंस की न्यूनतम विक्रय दर का भी निर्धारण किया जा सकता है। न्यूनतम विक्रय दर से कम दर पर प्रपत्र-6 Online जारी नहीं किया जा सकेगा। इस प्रकार ई-मण्डी की प्रक्रियाओं पर नियंत्रण हेतु मण्डी समिति के लागिन पर विभिन्न रिर्पोट उपलब्ध करायी गयी है।

व्यापारियों द्वारा ऑनलाईन गेटपास आवेदन पर मण्डी समिति द्वारा भौतिक सत्यापन करते हुए ऑनलाईन गेटपास जारी करने की व्यवस्था ई-मण्डी में है। इसके साथ ही साथ अन्य मण्डियों से जारी किये गये गेटपासों को विवरण भी ई-मण्डी के पोर्टल पर संबंधित मण्डी समिति को (जिसके लिए गेटपास जारी किया गया है) प्राप्त होता है।

emani पंजीकरण 

E mandi online registration करने के लिए निचे बताये गए step को फॉलो करे।

  • आधिकारिक वेबसाइट E mandi portal UP पर जाएँ।
  • home पेज पर आने के बाद आपको sign up का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • सबसे पहले sign up करें और अपनी डिटेल्स दें।
  • अब अपना mobile number डाले और मोबाइल नंबर पर आया OTP fill करें।
  • दिए गए Captcha code को डालकर sign up कर लें।

व्यापारी New License के लिए Apply कैसे करे?

अगर आप व्यापारी है और emandi पर नए लाइसेंस के लिए apply करना चाहते है तो ये भी बहुत आसान है। इसके लिए हमने कुछ steps बताये है। जिसे follow करके आप New License के लिए Apply कर सकते है। आपको बता दें  इस फॉर्म की प्रक्रिया 3 चरणों में होती है। 

फॉर्म A:- आवेदन की सूचना

फॉर्म B:- संलग्नक

फॉर्म C:- फीस भुगतान

  1. सबसे पहले upemandi.in पर जाएँ।
  2. अब E mandi home पर आपको “व्यापारी” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. फिर “नविन लाइसेंस हेतु आवेदन” के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
  4. आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, यहाँ आपको कुछ शर्ते और नियमो की सूचि दिखेगी।
  5.  शर्ते और नियमो को पढ़ने के बाद नीचे चेक बॉक्स पर टिक करके save कर दें।
  6. अब Emandi New license form आपके सामने open होकर आएगा।
  7. इसमें पूछी गयी कुछ जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
  8. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आप इस फॉर्म को पूरा कर सकते है।

तो इस तरह आप Emandi पोर्टल पर New License के लिए apply कर सकते है। इसके साथ ही अगर आपको अप्लाई करने में कोई समस्या आती है तो portal पर दिए गए कांटेक्ट नंबर पर कॉल करके आप समाधान पा सकते है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने जाना कि Emandi क्या है और इसके क्या फायदे किसानों व व्यापारियों को है। इसके साथ ही व्यापारी New License के लिए Apply कैसे कर सकते है। हमने जाना। आपका कोई और प्रश्न हो तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है।

Read Also

PM Kisan Samman Nidhi Yojna क्या है और कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई, स्टेटस चेक

Pradhan Mantri Awas Yojana 2021: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन और देखें लिस्ट

क्या है MGNREGA योजना और Job Card List में कैसे देखें नाम?

Tagged emandiemandi up loginmerchant registration for new licenseup emandi

Post navigation

CRPC की धारा 144 क्या है | Section 144 कौन और कब करता है लागू?
PM Mudra Loan Yojna 2022: योग्यता, कागज़ात और कैसे करें अप्लाई?

Related Posts

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2022

August 22, 2022May 20, 2025rajdhaninewz.com
इस साल होली कब है , Holi 2024

Holi 2024: इस साल होली कब है? होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि जानें

March 13, 2024May 20, 2025shubhiksha
mere-pass-ke-kiraye-ke-makan

मेरे पास के किराये के मकान

May 21, 2022May 20, 2025shubhiksha

Recent Posts

  • चेहरे की खूबसूरती ख़राब कर सकते हैं मुहांसों के दाग धब्बे , इन घरेलु नुस्खों से पाएं बेदाग़ त्वचा।  
  • घर बैठे बिज़नेस, कमाई ज़बरदस्त – हाउसवाइफ महिलाओं के लिए 5 बेस्ट बिज़नेस आइडियाज
  • YouTube Automation क्या है ? YouTube Automation से पैसे कैसे कमाए ?
  • Quantum Internet आखिर है क्या ? क्या ये हैकर्स का अंत है या नई शुरुआत !
  • AI ChatGpt से मिलेगी SEO को रफ़्तार ! जानिये कैसे।

Archives

  • 2025 (18)
  • 2024 (69)
  • 2023 (42)
  • 2022 (98)
  • 2021 (21)
| Theme: News Portal by Mystery Themes.