Skip to content
Rajdhani News

Rajdhani News – Breaking News, Blogs & Updates in Hindi

  • Blog
  • Information
  • खेल
  • ज्योतिष
  • धर्म
  • लखनऊ
  • हेल्थ
  • Contact US
site mode button
Nivesh Mitra UP

Nivesh Mitra UP व्यापारियों के लिए है वरदान, जानें कैसे करे पंजीकरण और पायें लाभ

Blog
November 9, 2021May 20, 2025Akash Kumar

प्रिय पाठकों, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको Nivesh Mitra UP पोर्टल के बारे में सारी जानकारी देंगे। निवेश मित्र के बारे मे जानने के लिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें। इस लेख में हम आपको निम्नलिखित बिन्दुओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे–

  •         क्या है निवेश मित्र पोर्टल?
  •         क्या है निवेश मित्र पोर्टल को बनाने के पीछे का दृष्टिकोण ?
  •         क्या है निवेश मित्र पोर्टल का मिशन?
  •         क्या है निवेश मित्र पोर्टल का उद्देश्य?
  •         निवेश मित्र पोर्टल पर कोनसी योजनाएँ दी गई हैं?
  •         निवेश मित्र पोर्टल के लाभ व विशेषताएं 
  •         निवेश मित्र पोर्टल पर कैसे करें खुद को रजिस्टर / पंजीकृत?

क्या है Nivesh Mitra पोर्टल ?

प्रधानमंत्री जी के द्वारा चलाई गई डिजिटल इंडिया (Digital India) की मूहीम में निवेश मित्र एक बढ़ता कदम है। निवेश मित्र पोर्टल यूपी राज्य सरकार द्वारा बनाया गया है। यह औध्योगिक विकास मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसका सीधा संबंध व्यापारियों और उध्योगकरताओं से है।

UP Nivesh Mitra पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है। इसे व्यापारियों की सुविधा के लिए बनाया गया है। जिससे व्यापार को आसान बनाया जा सके। व्यापार से जुड़ी सभी समस्याएँ जिसके लिए पहले व्यापारी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे अब उससे निजात निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से मिल गई है।

निवेश मित्र पोर्टल बनाने के पीछे का दृष्टिकोण?

nivesh mitra पोर्टल को बनाने के पीछे का दृष्टिकोण यह है की इस पोर्टल के माध्यम से सभी छोटे बड़े व्यापारी जुड़ सकें और व्यापार जगत में एक ऐसा वातावरण पैदा किया जा सके जिसमें एक कुशल कार्य प्रणाली का निर्माण हो, समय प्रबंधन और एक प्रगतिशील व्यापार समाज का उदय हो।

क्या है निवेश मित्र पोर्टल का मिशन?

  •         इस पोर्टल के माध्यम से कार्य प्रणाली और अनुपालन को आसान बनाया जा सके।
  •         नियमों में जो भी रिफ़ोर्म्स होने की जरूरत है वह इस पोर्टल के माध्यम से किए जा सके ।
  •         निवेशक से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को सुविधाजनक बना सके।
  •         एक पारदर्शिता का वातावरण पैदा किया जा सके।
  •         विभाग की प्रक्रियाओं को डिजिटल किया जा सके।

क्या है Nivesh Mitra Portal का उद्देश्य ?

निवेश मित्र पोर्टल के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यही है की उत्तर प्रदेश राज्य में व्यापार को आसान किया जा सके और हर स्तर का व्यापारी इससे जुड़ सके। जिससे एक पारदर्शिता का माहौल भी बन सके तथा ऑनलाइन आवेदन कर व्यापरी आसानी से जो भी शुल्क भरे जाते हैं या फिर कोई पंजीकरण करना होता है वह घर बैठे कर सके। Nivesh Mitra Portal लाइसेंसे, noc , आदि से जुड़े आवेदन करने में सहायता करता है। यह एक समयबद्ध तरीके से कार्य कर व्यक्ति को आसान सी सुविधा प्रदान करता है। यदि किसी को नया व्यापार शुरू करना है या किसी निवेशक को व्यापार में निवेश करना है तो यह पोर्टल उसके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।

निवेश मित्र पोर्टल पर कौनसी योजनाएँ दी गई हैं?

निवेश मित्र पोर्टल पर निम्नलिखित योजनाएँ दी गई हैं –

  •         उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति
  •         msme योजना
  •         यूपी सौर ऊर्जा नीति (solar energy)
  •         नगर विमानन नीति (civil aviation)
  •         यूपी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति
  •         आईटी और स्टार्ट-अप नीति
  •         फिल्म नीति
  •         हैंडलूम, पावरलूम, सिल्क, टेक्सटाइल एंड गारमेंट पॉलिसी
  •         यूपी इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण नीति।
  •         औद्योगिक निवेश नीति
  •         रोजगार प्रोत्साहन नीति

निवेश मित्र पोर्टल के लाभ व विशेषताएं-

  •         इस पोर्टल का निर्माण ऑनलाइन सुविधाओं के लिए किया गया है।
  •         इसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश के व्यापरियों व उद्यमियों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  •          Nivesh Mitra Portal सिंगल विंडो पोर्टल है।
  •         इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभाग से जुड़ी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी ।
  •         एक ही जगह पंजीकृत व्यापारी को एकीकृत सुविधाएँ प्राप्त हो सकेंगी।
  •         इसमें आवेदन करने की कोई समय सीमा नहीं है। जिसके फलस्वरूप आप कभी भी कहीं भी आसानी से अपने आप को registration कर सकतें हैं।
  •         इसके तहत मिलने वाली सेवाएँ निर्धारित समय पर आपको मिलती रहेंगी।
  •         इस पोर्टल पर आपको सरकारी विभागों से जुड़ी योजनाएं, सरकारी आदेश और संबंधित जानकारियां आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
  •         आवेदक को पोर्टल पर प्रोसेसिंग फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होती है ।
  •         साथ ही साथ आप अपने आवेदन की स्थिति कभी भी देख सकतें हैं।
  •         परन्तु सबसे पहले आपको पोर्टल पर जाकर अपने आपको रजिस्टर करना होगा। तभी आप इसकी सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।

 Nivesh Mitra की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर आप खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। इसके साथ ही आप 0522 -2238902, 2237582, 2237583 पर सहायता के लिए कॉल कर सकते है या [email protected] पर mail कर सकते है।

निवेश मित्र पोर्टल पर कैसे करें खुद को रजिस्टर/पंजीकृत ?

निवेश मित्र पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-

  •         सबसे पहले आपको उप्र निवेश मित्र पोर्टल के आधिकारिक लिंक पर जाना होगा।
  •         स्क्रीन पर आपके सामने पोर्टल का होम पेज दिखाई देगा।
  •         यहाँ पर Login करने के बॉक्स में आपको एक विकल्प दिखेगा– “Registration Here”. इस विकल्प पर क्लिक करें।
  •         इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नया पेज खुल जायेगा। जहाँ पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध है।
  •         अब इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको अपनी जानकारी के आधार पर सारे विकल्प भरने होंगे। जैसे व्यापार का नाम , व्यापारी का नाम , मोबाइल नंबर आदि ।
  •         सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरने के बाद अंत में रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
  •         अब आपको यूजर नेम और पासवर्ड उपलब्ध होगा। जिसके द्वारा आप आगे चल कर कभी भी लॉगिन कर पोर्टल पर उपलब्ध सभी लाभ ले सकतें हैं।
  •         इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा ।

Uttar Pradesh के निवासियों के लिए निवेश मित्र पोर्टल की सुविधा बेहद लाभदायक है। इसमें लगभग 20 विभागों को जोड़ा गया है तथा 70 से अधिक सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है। इस पोर्टल मे स्वयं को पंजीकृत कर आप सभी कई तरह की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपको कोई प्रमाण पत्र प्राप्त करना है या किसी लाइसेंसे के लिए आवेदन करना है तो आप इस पोर्टल पर बड़ी ही आसान से कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया (Digital India) मूहीम में यह एक बहुत ही लाभवर्धक कदम उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया है।

Digital Gramin Seva: रजिस्ट्रेशन, लॉगिन और डिजिटल सेवा केंद्र की पूरी जानकारी

निष्कर्ष: इस लेख के माध्यम से हमने आपको निवेश मित्र (Nivesh Mitra) पोर्टल से जुड़ी सभी जांकरियों से अवगत करवाया जैसे- निवेश मित्र क्या है और इसका क्या उद्देश्य है। हमने जाना की व्यापार जगत मे पारदर्शिता लाने के लिए सरकार का यह एक बहुत ही अच्छा फैसला है। इस पोर्टल का निर्माण कर व्यापरियो की काफी सारी परेशानियाँ दूर हुई हैं। इस लेख में आपको निवेश मित्र पोर्टल मे रजिस्टर करने की विधि भी बताई गई है। जिसे देख के आप आसानी से तरीके से खुद को पोर्टल पर रजिस्टर कर सकते हैं और उसका लाभ उठा सकते हैं।

Tagged kya hai nivesh mitranivesh mitranivesh mitra loginnivesh mitra registrationNivesh Mitra UPक्या है निवेश मित्र

Post navigation

Lucknow की हाट से लेके लखनऊ की चाट तक, जानिए सब कुछ
PM Kisan Samman Nidhi Yojna। किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन अप्लाई, स्टेटस चेक लिस्ट

Related Posts

EPF-kya-hai-aur-EPF-ke-kya-faide-hai

EPF in hindi: EPF क्या है,और EPF के क्या फायदें हैं?

August 15, 2022May 20, 2025shubhiksha
UP-BOARD-EXAM-2023-TimeTable

UP BOARD EXAM 2023 Time Table : 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए UP Board ने जारी किया टाइम टेबल

January 13, 2023May 20, 2025Akash Kumar
On Page SEO

2024 में On Page SEO Kya Hai? – How to learn On-Page SEO

May 17, 2024May 20, 2025Alok Kabir

Recent Posts

  • एंडीज के पहाड़ो की दर्दनाक कहानी 
  • अमेरिकी इतिहास के दो ऐसे विमान जिनका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है
  • 2025: में दिखेगा JAWA 42 BOBBER का नया शाही और नया रूप 
  • ब्लॉग्गिंग(Blogging) क्या है ? 2025 में ब्लॉग्गिंग करके लाखों कमाएं?
  • What is Google AMP ?  How Does it work? पूरी जानकारी हिंदी में

Archives

  • 2025 (4)
  • 2024 (69)
  • 2023 (42)
  • 2022 (98)
  • 2021 (21)
| Theme: News Portal by Mystery Themes.