Skip to content
Rajdhani News

Rajdhani News – Breaking News, Blogs & Updates in Hindi

  • Blog
  • Information
  • खेल
  • ज्योतिष
  • धर्म
  • लखनऊ
  • हेल्थ
  • Contact US
site mode button
Umang-app-download

UMANG App Download, log in, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन log in, सर्विसेज

Blog
August 27, 2022May 20, 2025shubhiksha

UMANG App Download, log in, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन log in, सर्विसेज

भारत सरकार नागरिकों के हित के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं शुरु करती रहती है। इन योजनाओं की सेवा भारत के प्रत्येक नागरिक को मिल सकें उसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी लॅान्च करती है। इसी क्रम में भारत सरकार ने UMANG App शुरु किया है। जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाएं एक ही प्लेटफॅार्म पर दी जाएंगी। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UMANG App के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। UMANG App download कैसे करें? सर्विसेज, UMANG App log in कैसे करें? UMANG App ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन,आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए कृपया लेख को पूरा पढ़ें।

उमंग app क्या है?

umang-app-kya-hai-

उमंग का मतलब unified mobile application for new age governance है। इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया था। इस एप्लिकेशन को लॉन्च करने के पीछे का विजन हमारे देश में मोबाइल गवर्नेंस को लागू करना था। इस मंच का उपयोग स्थानीय सरकारों, राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार से विभिन्न सेवाएं प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। ग्राहकों को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके इस पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। एक बार जब वे सफलतापूर्वक पोर्टल में लॉग इन कर लेते हैं, तो वे सरकार की कई सेवाओं तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं जो परंपरागत रूप से बहुत बोझिल और समय लेने वाली होती हैं।

इस मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कई सरकारी सेवाओं के लिए किया जा सकता है जैसे आयकर रिटर्न दाखिल करना, आधार और भविष्य निधि से संबंधित प्रश्नों के लिए, गैस सिलेंडर की बुकिंग, पासपोर्ट सेवा और ऐसी कई अन्य सेवाओं का लाभ उठाना। इस एप के माध्यम से नागरिकों को किसी भी व्यक्ति को योजनाओं की सेवा प्राप्त करने हेतु सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

UMANG App के लाभ क्या हैं?

  1. उमंग एप ग्राहक को कई तरह की सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराती है।
  2. यहां आपको आधार और डिजी लॅाकर जैसी कई सुविधओं का लाभ प्राप्त होगा।
  3. इसका यूजर इंटरफेस उपयोगकर्ता को एक अच्छा अनुभव प्रदान करता है।
  4. ग्राहकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक सहायता टीम भी है।
  5. सहायता टीम सप्ताह के सातों दिन सुबह आठ से रात आठ बजे तक उपलब्ध होती है।
  6. इसके अलावा उपयोगकर्ता [email protected] पर मेल भी कर सकता है।
  7. उमंग एप का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप अपनी जरूरत के अनुसार सेवाओं को सॅार्ट और फिल्टर कर सकते हैं।

UMANG App Download कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में google play store खोलना होगा।
  • सर्च बॅाक्स में UMANG App टाइप करें।
  • इसके बाद सर्च करें।
  • सामने दिख रही सूची में से सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब इंस्टाल पर क्लिक करें।
  • इस तरह से आप इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं।

 How to register on UMANG App (उमंग एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • उमंग एप पर रजिस्टर करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा।
  • होमपेज पर आपको login/register का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां आपको create account के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद अपना मोबाइल नं भर के get OTP के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपको ओटीपी को box में भरना है और कैप्चा कोड को दर्ज करना है।
  • अब Register के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

UMANG App Log in करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको official website पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा।
  • होमपेज पर आपको login/register का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • यहां आपको अपना मोबाइल नं और MPIN दर्ज करना है।
  • इसके बाद log in के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप log in कर सकते हैं।

सर्विसेज की लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको official website पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आएगा।
  • यहां पर आपको services पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अब एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • अब राज्य का चयन करें।
  • department name को फिल करें।
  • आपके स्क्रीन पर आपको संबंधित जानकारी दिखाई देगी।

निष्कर्श

आज के लेख में हमने UMANG App Download, log in, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन log in, सर्विसेज के बारे में आपको जानकारी प्रदान की है। उमंग एप के द्वारा आप EPF balance Check भी कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी इस एप पर मौजूद हैं। आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ आवश्य शेयर करें। अन्य किसी जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।

धन्यवाद,

यह भी पढ़ें

EPF In Hindi: EPF क्या है,और EPF के क्या फायदें हैं?

EPF विदड्रॉल: PF अकाउंट से ऑनलाइन पैसे कैसे निकाले? नियम एवं शर्ते

Tagged benefits of umang appbenefits of umang app in hindiHow to register on UMANG AppUMANG App Download कैसे करें?umang app ke kya labh hainumang app portal log inUmang app servicesउमंग एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Post navigation

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) 2022: EPFO, UAN Passbook Login, EPFO claim
Kanya Sumangala Yojna: Apply online for कन्या सुमंगला योजना

Related Posts

Traffic-Rules-For-Vehicle-Key

Traffic Rules For Vehicle Key : क्या चेकिंग के दौरान पुलिस आपकी गाड़ी से चाभी निकाल सकती है?

January 17, 2023May 20, 2025Akash Kumar
Google AdSense Approval

Google AdSense Approval कैसे करें – पूरी जानकारी हिंदी में

April 4, 2024May 20, 2025shubhiksha
PM-Kisan-Mandhan-yojna-2022

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

June 3, 2022May 20, 2025shubhiksha

Recent Posts

  • एंडीज के पहाड़ो की दर्दनाक कहानी 
  • अमेरिकी इतिहास के दो ऐसे विमान जिनका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है
  • 2025: में दिखेगा JAWA 42 BOBBER का नया शाही और नया रूप 
  • ब्लॉग्गिंग(Blogging) क्या है ? 2025 में ब्लॉग्गिंग करके लाखों कमाएं?
  • What is Google AMP ?  How Does it work? पूरी जानकारी हिंदी में

Archives

  • 2025 (4)
  • 2024 (69)
  • 2023 (42)
  • 2022 (98)
  • 2021 (21)
| Theme: News Portal by Mystery Themes.