Categories Blog

क्या है GeM Portal और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

GEM का फुल फॅार्म गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस है। यानी एक ऐसा पोर्टल जहां विभिन्न संगठनों और विभागों के लिए सामानों की बिक्री और खरीद के लिए एक केंद्रित और खुले Online बाजार के रूप में कार्य करता है। इस बाजार की खासियत यह है कि यहां कोई भी निजी या सरकारी संस्था व्यापार कर सकती है। इसलिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के लिए विभिन्न दैनिक सरकारी संगठनों में भाग लेने के लिए सरकारी अधिकारियों के लिए यह वेबसाइट बनाई है। जेम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना साथ ही रोजगार और पारदर्शिता और प्रभावशीलता में वृद्धि करना है। GeM पोर्टल क्या है, और इस पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? इसकी पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ें। 

GeM Portal क्या है?

भारत में ऐसी कई सारी वेबसाइटें मौजूद हैं जो सामान खरीदने और बेचने के लिए लोकप्रिया हो रही हैं। निजी बाजार के अलावा, सरकार के पास भी ऐसा ही एक मंच हैं। जहां लोग व्यापार कर सकते हैं। इस जगह को “GeM” portal कहा जाता है। यह एक आधिकारिक पोर्टल है जहां विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विभाग सेवाओं और वस्तुओं का व्यापार कर सकते हैं। 

GeM पोर्टल पर लॅाग इन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट gem.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर टूलबार में GEM Login बटन पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद अपनी GEM user ID को दर्ज करना होगां।
  • सामने दिख रहे कैप्चा कोड को बॅाक्स मेें भरें। 
  • अब सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत पहचान संख्या दर्ज करें। 
  • अंत में आपका डैशबोर्ड लोड हो जाएगा, आपका द्वारा लिस्टेट सभी प्रोडक्ट्स की सूची आपके सामने आ जाएगी। 

GeM पोर्टल पर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपके पास पहचान पत्र या आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  2. आवेदकों के पास पैन कार्ड होना आवश्यक है।
  3. बैंक खाता पासबुक
  4. जीएसटी प्रमाण पत्र
  5. सीआईएन (कंपनी सूचना संख्या)
  6. पंजीकृत कार्यालय
  7. कारखाना, गोदाम
  8. आवेदकों के पास MSME प्रमाणपत्र होना चाहिए।

Seller के लिए GeM पोर्टल पंजीकरण करने की प्रक्रिया

यदि आप एक विक्रेता हैं और आपको GEM पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करने की आवश्यकता है, तो जारी रखने के लिए आपको तो नीचे दिये गए स्टेप्स को फॅालो करना होगा। 

  1. सबसे पहले, आपको जेम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट gem.gov.in खोलनी होगी।
  2. आपके पास होम पेज पर मेनू में साइन अप करने का विकल्प होगा।
  3. उस पर क्लिक करें और फिर आपको विकल्प दिखाया जाएगा कि आप खरीदार हैं या विक्रेता।
  4. आपको विक्रेता के विकल्प पर क्लिक करना होगा और आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  5. नए पेज पर नियम और शर्तें होंगी।
  6. आपको नियम और शर्तों पर क्लिक करना है, सभी नियम व शर्तें पढ़ने के बाद आपको चेक बॅाक्स में टिक करना है। 
  7. अब आपको सबसे पहले ड्राॅप-डाउन मेनू से अपने व्यवसाय या संगठन का प्रकार टाइप करें। इसके बाद अपने व्यवसाय या संगठन का नाम टाइप करें। 
  8. अब next बटन पर क्लिक करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें। 
  9. आप पैन काड या आधार कार्ड किसी से भी अपना पंजीकरण कर सकते हैं। सामने दिख रहे विकल्पों में किसी एक को चुनें। 
  10. आप जो भी विकल्प चुनते हैं, आपको उसी का विवरण दर्ज करना होगा। 
  11. विवरण भरने के बाद आपको सत्यापन की प्रक्रिया करनी है। 
  12. सत्यापन के लिए आप अपनी ईमेल आईडी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  13. अब आपको अपना अकाउंट बनाकर लॅागइन करना होगा। 
  14. अपनी प्रोफाइल अपडेट करें। 
  15. आपको 4 चीजों को सत्यापित करने की आवश्यकता है, कंपनी विवरण, कार्यालय स्थान, बैंक खाता विवरण और पैन सत्यापन।
  16. विक्रेताओं को पहले एक बैंक खाता खोलना होगा जो GeM पोर्टल से जुड़ा हो, कॉशन मनी जमा करें, और फिर अपने सामान और सेवाओं या ब्रांडों की पेशकश करें।
  17. विक्रेता जेम बिडिंग में आसानी से भाग ले सकते हैं और ऑर्डर प्राप्त कर सकते हैं।

Buyer के लिए GeM पोर्टल पंजीकरण करने की प्रक्रिया

यदि आप एक खरीदार हैं और GEM पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिये गए स्टेप्स को फॅालो करना होगा। 

  1. सबसे पहले आपको जेम पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट gem.gov.in पर जाना होगा।
  2. आपको होम पेज पर sign up करने का विकल्प ढूंढना होगा और फिर Buyer विकल्प का चयन करना होगा।
  3. फिर आपको नियम और शर्तों के बटन पर क्लिक करना होगा और फिर चेकबॉक्स बटन पर क्लिक करके नियम और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
  4. आपको अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के साथ फॉर्म भरना होगा, जो आपके आधार से जुड़ा हुआ है, और फिर ओटीपी प्राप्त होगा और फिर आपको नंबर पर क्लिक करके सत्यापित करना होगा।
  5. फिर आपको “create account” बटन पर क्लिक करने से पहले अपना user ID, पासवर्ड और ईमेल पता दर्ज करके Registration फॉर्म भरना होगा।
  6. आपको ईमेल पता भी सत्यापित करने की आवश्यकता हो सकती है।
  7. आपको यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन करने के लिए होमपेज पर जाना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
  8. होमपेज के टॅाप राइट कोने पर User बटन का चयन करना है। 
  9. अब “Add user”  पर जाएं और दूसरे की जानकारी दर्ज करके को सेलेक्ट करें। 

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने आपको बताया है कि GeM Portal क्या है और GeM पोर्टल पर पंजीकरण कैसे कर सकते है. इसके अलावा आपका कोई प्रश्न हो तो आप कमेंट करके पूछ सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *