Skip to content
Rajdhani News

Rajdhani News – Breaking News, Blogs & Updates in Hindi

  • Blog
  • Information
  • खेल
  • ज्योतिष
  • धर्म
  • लखनऊ
  • हेल्थ
  • Contact US
site mode button
कर्मचारी-भविष्य-निधि-संगठन-2022

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) 2022: EPFO, UAN Passbook Login, EPFO claim

Blog
August 25, 2022May 20, 2025shubhiksha

EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2022): EPFO, UAN Passbook Login, EPFO claim (all details in hindi)

EPFO में KYC पूरी कैसे करें? | EPFO मे लॅाग इन करने की प्रक्रिया |EPFO का Full form | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2022 | EPF UAN कैसे एक्टिव करे? आदि की पूरी जानकारी

EPF-balance

ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारत सरकार का ही एक सामाजिक सुरक्षा संगठन है जिसकी स्थापना 15 नवंबर 1951 को हुई थी। यह संगठन अपने सदस्यों को सेवानिवृत्ति के उपरान्त वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। EPFO में हर उस सरकारी या गैर सरकारी संस्था को पंजीकरण कराना होता है। जिनके कर्मचारियों की संख्या बीस या इससे अधिक होती है। ईपीएफओ के अंतर्गत नियोक्ता कंपनी को अपने कर्मचारियों के मासिक वेतन का कुछ हिस्सा जमा करना होता है।आज हम अपने आर्टिकल के द्वारा आपको ईपीएफओ क्या है? EPFO, UAN Passbook Login, EPFO claim कैसे कर सकते हैं? इन सभी के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। EPFO 2022 की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

EPFO का Full form kya hai?

EPFO की फुल फॉर्म Employees provident fund organisation यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन है ।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 2022

भारत सरकार की पेंशन योजना कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को संचालित करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की स्थापना की गई थी। वे सभी जो मासिक वेतन पाते हैं। उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी। ईपीएफओ का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थिति है। यह संगठन कर्मचारियों के जमा किये फंड को सुनियोजित करता है। ईपीएफओ के अंतर्गत वे सभी संस्थान जहां बीस या इससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। उनका नियुक्ति के समय एक EPF खाता खोला जाता है। जिसमे कर्मचारी के मासिक वेतन का कुछ हिस्सा जमा किया जाता है जिस पर उसे ब्याज भी मिलता है और उतना ही हिस्सा नियोक्ता के द्वारा जमा किया जाता है।

EPFO वित्तीय लेनदेन और ग्राहकों की मात्रा के मामले में दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा संगठनों में से एक है। वार्षिक रिपोर्ट 2015-16 के अनुसार, ईपीएफओ वर्तमान में अपने सदस्यों से संबंधित 17.14 करोड़ खाते रखता है। यह देश के सभी श्रमिकों के लिए भविष्य निधि, पेंशन और जीवन बीमा के माध्यम से अनिवार्य आधार पर सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान करता है।

EPFO मे लॅाग इन करने की प्रक्रिया

कर्मचारी-भविष्य-निधि-संगठन-2022

ईपीएफ में लॅाग इन करने से पहले ये सुनिश्चित कर लें कि क्या आपके ईपीएफ का यूएएन एक्टिव है या नहीं? अगर नहीं है तो इसे एक्टिवेट करा लें। यूएएन एक्टिव होने के बाद ही आप लॅाग इन कर सकते हैं। लॅाग इन करने के लिए नीचे दिये स्टेप्स को फॅालो करें।

  • सबसे पहले आपको ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • सामने दिख रहे पेज के बाएं तरफ आपको UAN और पासवर्ड का विकल्प दिखाई दे रहा होगा।
  • UAN और पासवर्ड को दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड भर कर Log in करें।
  • अब आपके सामना आपका डैशबोर्ड खुलेगा। यहां आपको KYC का विकल्प दिखाई देगा।
  • अगर आपकी KYC पूरी नहीं है तो आपको पहले KYC पूरी करनी होगी।

EPF UAN no. इस तरह एक्टिव करें

अगर आप पहली बार EPFO में रजिस्टर कर रहें हैं तो आपको अपना UAN एक्टिव करना अनिवार्य होता है। UAN no. को एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स को फॅालो करें।

  • UAN no. को एक्टिव करने के लिए आपको सर्वप्रथम इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको नीचे की तरफ Login के विकल्प के पास Active UAN का विक्ल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॅार्म खुल कर आएगा। फॅार्म में आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नं, पैन नं, जन्मतिथि आदि दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद आपको Get Authorization Pin पर क्लिक करना होगा।
  • आपके मोबाइल नं पर एक OTP प्राप्त होगा।
  • ओटीपी को सत्यापित करना होगा।
  • ओटीपी सत्यापित होने के बाद आपका UAN no. भी सत्यापित हो जाएगा।
  • इस प्रकार आपका UAN no. एक्टिवेट हो जायेगा।

EPF passbook Log in इन करने की प्रक्रिया

EPF-balance

  • ईपीएफ पासबुक लॅाग इन करने के लिए दिये गए स्टेप्स को फॅालो करें।
  • सबसे पहले आप EPF पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लेफ्ट साइड में UAN और पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड को भर के लॅाग इन करें।
  • लॅाग इन करने के बाद आप अपनी पासबुक में उपलब्ध बैलेंस चेक कर सकते हैं।

EPFO में KYC पूरी कैसे करें?

ईपीएफ में अगर आप पहली बार लॅागइन करते हैं तो आपको केवाईसी पूरी करनी होती है। केवाईसी के बाद ही आप ईपीएफ क्लेम कर सकते हैं। KYC पूरी करने के लिए नीचे दिये गए स्टेप्स को फॅालो करें।

  • सबसे पहले पोर्टल पर लॅाग इन करें। लॅाग इन करने के बाद आपको Manager का विकल्प दिखाई देगा।
  • Manager में आपको KYC का विकल्प दिखाई देगा। विकल्प पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • केवाईसी के पेज पर आपको अपनी निजी जानकारियां जैसे नाम, जन्मतिथि, पैन नं, बैंक अकाउंट नं आदि को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
  • PAN card, आधार कार्ड, बैक अकाउंट को approve होने में लगभग 60 दिन का समय लग सकता है।

EPF Claim कैसे सब्मिट करें?

  1. EPFO पोर्टल आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. UAN no. Password और captcha code के साथ अपने खाते में साइन इन करें।
  3. ‘ऑनलाइन सेवा’ टैब से ‘दावा (फॉर्म-19, 31, 10सी और 10डी)’ चुनें।
  4. एक नया वेबपेज खुलेगा जहां आपको यूएएन से जुड़ा सही बैंक खाता नंबर प्रदान करना होगा।
  5. सत्यापित करें पर क्लिक करें।
  6. बैंक खाते के विवरण की पुष्टि करने के बाद, आपको ईपीएफओ द्वारा उल्लिखित नियमों और शर्तों की पुष्टि करनी होगी।
  7. ‘ऑनलाइन दावे के लिए आगे बढ़ें’ चुनें।
  8. ड्रॅापडाउन में दिये कारणों में से निकासी के कारण का चयन करें।
  9. एक बार जब व्यक्ति निकासी या अग्रिम के कारणों का चयन कर लेते हैं, तो उन्हें अपना पता प्रदान करने की आवश्यकता होती है। कृपया ध्यान दें कि अग्रिम का दावा करने वाले व्यक्तियों को राशि का उल्लेख करना चाहिए और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रति अपलोड करनी चाहिए
  10. नियम और शर्तों पर क्लिक करें।
  11. ‘आधार ओटीपी प्राप्त करें’ चुनें।
  12. आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। संबंधित बॉक्स में ओटीपी डालें।
  13. ओटीपी को सफलतापूर्वक दर्ज करने के बाद, EPF निकासी के लिए ऑनलाइन दावा जमा किया जाएगा।

निष्कर्श

EPFO क्या है? EPFO, UAN Passbook Login, EPFO claim इत्यादि के विषय में आज हमने इस लेख में विस्तार से चर्चा की है। आशा करते हैं हमारा आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से जुड़ी आवश्यक जानकारी आपको प्राप्त हो गई होगी। इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ शेयर करना न भूलें। अन्य किसी भी जानकारी के लिए नीचे दिये गए कमेंट बॅाक्स में हमें लिखें।
धन्यवाद,

यह भी पढ़ें

EPF In Hindi: EPF क्या है,और EPF के क्या फायदें हैं?

EPF विदड्रॉल: PF अकाउंट से ऑनलाइन पैसे कैसे निकाले? नियम एवं शर्ते

 

 

 

Tagged EPF 2022EPF kYCEPF passbook log inEPFO 2022EPFO claimEPFO full formepfo loginEPFO मे लॅाग इन करने की प्रक्रियाUAN Passbook Loginकर्मचारी भविष्य निधि संगठन

Post navigation

उत्तर प्रदेश विवाह अनुदान योजना 2022: UP सरकार बेटी की शादी के लिए देगी 51 हजार, Shadi Anudan yojna
UMANG App Download, log in, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन log in, सर्विसेज

Related Posts

आस-पास कहाँ-कहाँ रेस्टोरेंट मौजूद हैं ? ऐसे करें पता

June 8, 2022May 20, 2025shubhiksha
Motorola Edge Plus 2023 Launch Date, feature and price

Motorola Edge Plus Launch Date, feature, and price

January 27, 2024May 20, 2025shubhiksha

चाँद पर कौन-कौन गया है? | chand par kon kon gaya hai

June 2, 2022May 20, 2025Shashikant Tiwari

Recent Posts

  • 2025: में आने वाली है ये धमाकेदार मूवीज
  • उन्नाव में पांच दिन से लापता मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या
  • Google के नए बदलाव 2025 में – क्या बदला इस बार ?
  • एंडीज के पहाड़ो की दर्दनाक कहानी 
  • अमेरिकी इतिहास के दो ऐसे विमान जिनका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है

Archives

  • 2025 (7)
  • 2024 (69)
  • 2023 (42)
  • 2022 (98)
  • 2021 (21)
| Theme: News Portal by Mystery Themes.