Skip to content
Saturday, August 02, 2025
Rajdhani News

Rajdhani News – Breaking News, Blogs & Updates in Hindi

  • Blog
  • Information
  • खेल
  • ज्योतिष
  • धर्म
  • लखनऊ
  • हेल्थ
  • Contact US
site mode button
EPF-kya-hai-aur-EPF-ke-kya-faide-hai

EPF in hindi: EPF क्या है,और EPF के क्या फायदें हैं?

Blog
August 15, 2022May 20, 2025shubhiksha

EPF in hindi: EPF क्या है,और EPF के क्या फायदें हैं?

EPF-kya-hai-aur-EPF-ke-kya-faide-hai

कर्मचारी भविष्य निधि(EPF) एक प्रकार की निवेश योजना हैं जो नौकरीेपेशा व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। सरकारी हो या गैर सरकारी ईपीएफ सभी कर्मचारी के लिए होता है। यह एक ऐसी योजना है जो आपको रिटायरमेंट पर एक मुश्त राशि प्रदान करती है साथ ही आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी देती है जिससे आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। आज की पोस्ट में हम EPF क्या है, और EPF के क्या फायदे हैं? इसके बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

EPF क्या है? (What is EPF)

EPF का फुल फॅार्म Employee Provident Fund है। नियमों के अनुसार जिस भी सरकार या गैर सरकारी कंपनी में बीस या इससे अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं उनका कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पंजीकरण कराना अनिवार्य है। हर एक कर्मचारी का एक ईपीएफ खाता होता है जिसे कम्पनी द्वारा खोला जाता है। यह एक प्रकार का बचत खाता है जिसमें कर्मचारी के वेतन का 12 प्रतिशत हर महीने उसके ईपीएफ खाते में जमा किया जाता है। और इतनी ही राशि कंपनी द्वारा भी कर्मचारी के खाते में जमा होती है। जमा की हुई राशि को कंपनी कर्मचारी के सेवानिवृत्ति होने पर देती हैं।

EPF के क्या उद्देश्य हैं? (Objectives of EPF)

  1. औद्योगिक श्रमिकों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षा प्रदान करना।
  2. औद्योगिक कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना।
  3. कर्मचारी को एक प्रकार की सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना।
  4. कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद उसके वृद्धावस्था के लिए लाभ प्रदान करना।
  5. कर्मचारियों के अंदर बचत की भावना को पैदा करना।

EPFO क्या है?

ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारत सरकार एक संगठन है, जो अपने सदस्यों को सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। EPFO में हर उस कंपनी को पंजीकरण कराना होता है जहां कर्मचारियों की संख्या 20 या इससे अधिक हो। इसके बाद नियोक्ता और कर्मचारी दोनों के द्वारा हर महीने वेतन का 12 फीसदी भविष्य निधि में जमा होता है जिसे कर्मचारी को सेवानिवृत्ति पर दिया जाता है।

EPF के क्या फायदे हैं? (Benefits of EPF)

EPF-kya-hai-aur-EPF-ke-kya-faide-hai

  1. यह एक प्रकार का बचत खाता है जो आपको लंबे समय के लिए पैसा बचाने में मदद करता है।
  2. आपको एकमुश्त निवेश करने की जरूरत नहीं होती आपके वेतन का एक छोटा सा हिस्सा हर महीने आपके पीएफ खाते में जमा होता रहता है।
  3. किसी भी आपात स्थिति में पीएफ खाते में जमा यह पैसा आपकी मदद कर सकता है।
  4. सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाला यह पैसा आपके बुढ़ापे में काम आ सकता है।
  5. टैक्स सेव करने का ईपीएफ बहुत अच्छा साधन है।
  6. पीएफ राशि पर खाताधारक ऋण ले सकता है। लोन डिस्बर्सल के 36 महीने के अंदर ऋण चुकाना होता है।
  7. कर्मचारी भविष्य निधि का संचालन पूरी तरह सरकार के हाथ में है इसलिय यह एक सुरक्षित बचत स्कीम है।
  8. ईपीएफओ के नियमों के अनुसार अगर आपको घर खरीदने या बनाने के लिए पैसे चाहिए तो आप अपने पीएफ बैलेंस का 90 फीसदी निकाल सकते हैं।
  9. होम लोन चुकाने के लिए भी आप पीएफ बैलेंस का उपयोग कर सकते हैं।
  10. आपात स्थिति में कुछ नियमों और शर्तों के अधीन ईपीएफओ आपको आंशिक निकासी की अनुमति देता है।
  11. ईपीएफ खाते में जमा की हुई राशि पर आपको ब्याज भी मिलता है।
  12. अगर आपको ईपीएफ संबंधित कोई भी शिकायत हो तो आप ईपीएफओ के माध्यम से अपनी शिकायत कर सकते हैं।
  13. ईपीएफ संबंधित सारे काम ऑनलाइन होने से क्लेम सेटलमेंट का समय 20 दिन घट कर तीन दिन हो गया है।
  14. कर्मचारी के मासिक वेतन का वह हिस्सा जो ईपीएफ खाते में जमा होता है उस पर टैक्स नहीं देना होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न-1 डेली रेटेड या पीस रेटेड कर्मचारी ईपीएफ का सदस्य बन सकता है?
उत्तर-हां

प्रश्न-2 क्या नियोक्ता द्वारा किया जाने वाला कंट्रीब्यूशन कर्मचारी के वेतने से कटेगा?
उत्तर-2 नहीं, इसकी अनुमति नहीं है।

प्रश्न-3 क्या कंपनी कर्मचारी के वेतन को ईपीएफ का हवाला देकर घटा सकता है?
उत्तर-3 नहीं, यह ईपीएफ एंड एमपी एक्ट, 1952 के सेक्शन 12 के तहत प्रतिबंधित है।

प्रश्न-4 अगर किसी कर्मचारी को पीएफ मेंबरशिप नहीं दी गई है तो उसे किससे बात करनी होगी?
उत्तर-4 सबसे पहले तो कर्मचारी को नियोक्ता से बात करनी होगी। अगर फिर भी बात नहीं बनती तो कर्मचारी अपने निकटतम पीएफ कार्यालय के क्षेत्रीय प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के सामने अपनी बात रख सकता है।

प्रश्न-5 क्या कर्मचारी नियोक्ता से उसका कंट्रीब्यूशन दिखाने की मांग कर सकता है?
उत्तर-5 हां

निष्कर्श

इस लेख में हमने आपको ईपीएफ क्या है, और इसके क्या फायदे हैं इसके विषय में बहुत ही आसान भाषा में बताया है। इसके साथ ही आपको EPF विदड्रॉल: PF अकाउंट से ऑनलाइन पैसे कैसे निकाले? नियम एवं शर्ते
के बारे में भी जानना आवश्यक है। आज का हमारा लेख आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर करें और लेख से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए हमें कमेंट बॅाक्स में जरूर लिखें।

धन्यवाद,

यह भी जानें

GST क्या है, जानिये इसके फायदे और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

 

Tagged benefits of EPFbenefits Of PF accoontEPF ke kya faide hainEPF ke kya faide hote hainEPF ke kya uddeshya haiEPF kya haiEPFO full formEPFO kya haiPF account ke kya faide haiwhat are the objectives of EPFwhat is EPFwhat is PF

Post navigation

EPF विदड्रॉल: PF अकाउंट से ऑनलाइन पैसे कैसे निकाले? नियम एवं शर्ते
MP CM Jan Awas Yojna 2022: मुख्यमंत्री जन आवास योजना, ऐसे करें आवेदन

Related Posts

निशा लांबा ने अंजलि चौहान पर लगाया चोरी का आरोप

August 8, 2022May 20, 2025Akash Kumar

जानें 2024 में ऑफ पेज एसईओ क्या है? | How to learn Off Page SEO 

July 4, 2024May 20, 2025Alok
Traffic-Rules-For-Vehicle-Key

Traffic Rules For Vehicle Key : क्या चेकिंग के दौरान पुलिस आपकी गाड़ी से चाभी निकाल सकती है?

January 17, 2023May 20, 2025Akash Kumar

Recent Posts

  • क्रिकेटर  ईशान किशन (Ishan Kishan) : क्रिकेट की दुनिया का उभरता सितारा
  • “Son of Sardar 2: रिलीज़, कास्ट, प्लॉट – जानिए क्या है सबसे नया”
  • सावन में लड़कियां क्यों रखती हैं सोमवार का व्रत? जानिए कारण और लाभ
  • Sawan Somvar Ki Vrat Katha: सावन सोमवार के व्रत में इस कथा को पढ़ने से भगवान शिव पूरी करेंगे आपकी हर मनोकामना
  • 1 हफ्ते में दिखेगा फर्क! नारियल तेल और मेथी से करें बालों की देखभाल ऐसे

Archives

  • 2025 (24)
  • 2024 (69)
  • 2023 (42)
  • 2022 (98)
  • 2021 (21)
| Theme: News Portal by Mystery Themes.